फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर मिल से जमा कराया 55 लाख रुपये जीएसटी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वाणिज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) के अधिकारियों ने केआर पल्प एवं पेपर मिल में घटों चली जांच के बाद वहां के गोदामों में रखे स्टॉक और अभिलेखों में काफी अंतर पाया गया। इस मामले में एसआईबी ने मिल प्रबंधन से जीएसटी देयता के तौर पर 55 लाख रुपये राजस्व जमा करा लिया है, लेकिन जांच अभी जारी रहेगी।
विज्ञापन

बीते दिन दोपहर बरेली स्थित वाणिज्य कर विभाग की अपर आयुक्त वंदना सिंह के निर्देश पर एसआईबी के अधिकारियों की टीम ने संयुक्त आयुक्त मधुरिमा मित्रा के नेतृत्व में छापा मारा था। अधिकारियों को सूचना मिली थी कि कारखाना के इनपुट टैक्स क्रेडिट के रिटर्न दाखिल करने में गड़बड़ी की गई हैं। अभिलेखों की आरंभिक जांच में इस शिकायत की पुष्टि नहीं हुई। इसके बावजूद अधिकारियों की टीमें पूरी रात फैक्टरी में मौजूद रहकर वहां के अभिलेख खंगालती रहीं। अंतत: उन्हें मौजूदा स्टॉक और अभिलेखों में दर्ज विवरण में काफी अंतर पकड़ में आ गया।
संयुक्त आयुक्त मधुरिमा मित्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे तक चली जांच के बाद मिल प्रबंधन से 55 लाख रुपये जीएसटी जमा करा लिया गया है। उन्होंने बताया कि मिल के तमाम अभिलेख सीज कर दिए गए हैं, जिनकी बाद में जांच होगी। मौके पर जो स्टॉक नोट किया गया है, उसकी भी गहन जांच कराई जाएगी और जांच की प्रक्रिया पूरी होने मेें 15 से 20 दिन लगने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें