फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सोशल सेक्टर कैंप में आए 52 प्रकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विकासखंड भावलखेड़ा में सोशल सेक्टर के कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में समाज कल्याण से संबंधित 22 प्रकरण, दिव्यांगजन कल्याण विभाग से संबंधित आठ, महिला कल्याण विभाग से संबंधित 19, पिछड़ा वर्ग कल्याण से संबंधित दो और स्वास्थ्य विभाग का एक प्रकरण आया। कुल 52 प्रकरण प्राप्त हुए। संबंधित अधिकारियों को इनका शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आए लोगों को सरकार की ओर से चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने किया।
विधायक ने कहा कि लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। ये योजनाएं जरूरतमंद लोगों के लिए चलाई जा रहीं हैं। इस दौरान खंड विकास अधिकरी राघवेंद्र मोहन शर्मा, सहायक विकास अधिकारी संजीव कुमार के अलावा विकास खंड भावलखेड़ा की ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान के साथ सभी पंचायत सचिव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें