फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जलालनगर फीडर से जुड़े छह सौ उपभोक्ताओं की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निगोही रोड उपकेंद्र के जलालनगर फीडर पर ऊंची मस्जिद के पास बंच लाइन डालने के कारण करीब छह सौ उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित रही। ऐसे में पानी की आपूर्ति भी बाधित रही।
विज्ञापन

जलालनगर फीडर के ऊंची मस्जिद इलाके में कुछ दिनों से बंच लाइन डालने का कार्य किया जा रहा था। गर्मी अधिक होने से शट डाउन लेने का कुछ लोगों ने विरोध किया। तब कर्मचारियों ने कुछ दिन कार्य बंद रखा। सोमवार को दिन में कार्य करने के बजाए शाम सवा पांच बजे आरडीएसएस कंपनी के कर्मचारियों ने कार्य शुरू किया। इस अवधि में ऊंची मस्जिद के पास रखे 250 केवीए व सौ केवीए के ट्रांसफॉर्मर से जुड़े उपभोक्ताओं की बिजली बाधित रही।
बिजली गुल होने से लोगों के घरों में सबमर्सिबल और मोटर नहीं चलने से पानी का संकट खड़ा हो गया। लोगाें को हत्थे वाले नल का सहारा लेना पड़ा। रात नौ बजे तक बिजली नहीं आ सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें