फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 45 मिलीमीटर हुई बारिश...फिर बन रहे आसार

विज्ञापन
जैतीपुर क्षेत्र में बारिश के बाद धान की फसल में भरा पानी। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बादलों की गरज के साथ शनिवार रात झमाझम बारिश हुई। रविवार सुबह से बादल छाए रहे और दिन में कभी हल्की और कभी तेज बूंदाबांदी होती रही। इससे जन-जीवन अस्त-व्यस्त रहा। तापमान भी लुढ़क गया। पिछले 24 घंटे में 45 मिलीमीटर बारिश हुई। अगले 24 घंटे में फिर से बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।
अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री की वृद्धि हुई। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वायुदाब 20 मिलीबार बढ़ा हुआ है। आर्द्रता 97 प्रतिशत है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई है। अगले 24 घंटे में फिर से बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन





धान, मक्के और गन्ने की फसल के लिए बारिश फायदेमंद




कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी ने बताया कि जुलाई माह में औसत से कम बारिश हुई। अगस्त माह में शुरुआत से सही बारिश हो रही है। बारिश होने से धान, गन्ने और मक्के की फसल को काफी फायदा होगा। धान के खेतों में पानी भर गया है जो कि फसल के लिए काफी फायदेमंद है। किसानों को सिंचाई के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं करनी पड़ेगी। सब्जियों के खेत में पानी भरने से नुकसान पहुंच सकता है। किसान खेत से पानी निकालने की व्यवस्था करते रहें।

गलियों और सड़कों में रही कीचड़, राहगीरों को हुई परेशानी
दिनभर बूंदाबांदी होने से गलियों और सड़कों पर कीचड़ हुई। इससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में गलियों में कीचड़ हो गया। इससे लोगों को निकलने में दिक्कत हुई। बूंदाबांदी की वजह से सड़कों पर भी लोगों का आवागन कम रहा। रविवार होने की वजह से स्कूलों की छुट्टी रही। इसलिए बच्चे घर से नहीं निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें