कांट के रावतपुर में गलियों में फैली गंदगी। स्रोत: जागरूक पाठक
कांट। लगातार रुक-रुककर हाे रही बारिश से रावतपुर गांव के कई रास्तों पर जलभराव हो गया है। गांव की गलियां कीचड़ और गंदगी से घिर जाने के साथ ही नालियां भी चोक होकर उफन रही हैं। नालियों की लंबे समय से सफाई नहीं होने से उनसे निकल रहा पानी भी घरों के आगे भर गया है।
ग्रामीणों के अनुसार, कीचड़ में मच्छर पनप रहे हैं और कई गलियों से पैदल निकलना भी कठिन हो गया है, जबकि प्रत्येक बुधवार को गांव में लगने वाली बाजार में खरीदारी के लिए आसपास के गांवों से तमाम लाेग आते हैं।
ग्राम प्रधान से कहे जाने पर भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने खंड विकास अधिकारी से गांव में नालियों की सफाई और गलियों में भरे पानी की निकासी की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है। संवाद