मानवता की सेवा के लिए अग्रणी भूमिका निभाने वाले लायंस क्लब पर्ल की ओर से निवाजपुर में 13वां ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया। इस कैंप में क्लब के सदस्यों, सुमित्रा डीएस मोटर्स के निदेेशक मंडल समेत कर्मचारियों ने 42 यूनिट रक्तदान किया।
निवाजपुर में सुमित्रा डीएस मोटर्स शोरूम में लगाए गए मासिक ब्लड डोनशन कैंप का शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विशाल सिन्हा ने किया। इस अवसर पर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजय चोपड़ा ने बताया कि यह पर्ल क्लब का 13वां आयोजन है। नियमित कैंप के माध्यम से जरूरतमंदों के लिए पदाधिकारी अब तक लगभग पांच सौ यूनिट ब्लड जमा कर चुके हैं। रविवार को लगाए गए कैंप में सुमित्रा मोटर्स के कर्मचारियों ने 42 यूनिट ब्लड जुटाकर शिविर को सार्थकता प्रदान की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सिन्हा ने कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान की महत्ता समझाई।
ब्लड डोनेशन करने वालो में डीएस मोटर्स के स्वामी जगजीत माटा, आशीष अग्रवाल, अमित अग्रवाल, कीरत माटा, आंचल विज, संजय विज, अमित अग्रवाल, कुलविंदर सिंह, रिदम विज, अरविंद कुमरा, संध्या दीक्षित, संजीव कंचन, अतीक अहमद, शगुन मिश्रा, वैशाली, शरीफ, कुशल कुमार, चंद्रशेखर, अभिषेक वर्मा, पारस कुमार, नवदीप, अंकुर दत्ता, खालिद खान, दयाशंकर, मुर्शिद खान, नितीश शर्मा, शिवम, सोहराव, अंकित पांडेय, अजय कुमार, अमन आदि शामिल रहे। शिविर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सबाहत हुसैन और उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।
अध्यक्ष दिनेश चड्ढा की देखरेख में लगे कैंप में सचिव अरविंद कुमरा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. रजत अग्रवाल, राजीव खन्ना, रोमी आनंद, मनीष गुप्ता, विनोद विज, रवि खंडेलवाल, विक्रम गोस्वामी, राजीव खन्ना, हरगोविंद मोदी, भारत गुप्ता, हनी विज, पंकज मिश्रा, डॉ. वीपी सिंह, गिरीश चोपड़ा उर्फ बॉबी आदि मौजूद रहे।