फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

216 बूथों पर वेब कैमरों से होगी निगरानी

Sun, 05 Feb 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव के लिए 15 फरवरी को होेने वाले मतदान के दिन जिले के 216 बूथों की निगरानी वेब कैमरों के माध्यम से की जाएगी। अति संवेदनशील और वल्नरेबुल श्रेणी के इन बूथों पर वेबकास्टिंग के लिए रविवार को गांधी भवन सभागार में लोकवाणी और जनसुविधा केंद्रों के संचालकों को प्रशिक्षण दिया गया। डीएम कर्ण सिंह चौहान ने केंद्र संचालकों से सवाल किया कि वे यह कार्य व्यवसायिक दृष्टिकोण से करेंगे अथवा राष्ट्रीय भावना के साथ स्वेच्छा से इस कार्य में हाथ बटाएंगे। केंद्र संचालकों ने लोक महत्व के काम को स्वेच्छा से करने की हामी भरी। डीएम ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि मतदान के दिन अपना वोट जरूर डालें। इसके लिए केंद्र संचालकों की उनके विधानसभा क्षेत्रों में ड्यूटी लगाई जा रही है।
विज्ञापन

डीएम ने बूथों पर वेब कैमरे इस तरह फोकस करने के निर्देश किए ताकि हर आने-जाने वाले व्यक्ति का चेहरा साफ नजर आए, लेकिन मतदान की गोपनीयता बनी रहे। उन्होंने कहा कि सभी केंद्र संचालक 13 फरवरी को फिर गांधी भवन सभागार आकर वेब कैमरा और टेबलेट आदि प्राप्त कर लें। वेबकास्टिंग कार्यदायी संस्था के लखनऊ से आए प्रतिनिधि शशिकांत तिवारी ने सिस्टम में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न उपकरणों की कार्य विधि समझाई। वेबकास्टिंग के प्रभारी अधिकारी रमेश चंद्रा ने चुनाव आयोग के  निर्देशों से अवगत कराया। इस अवसर पर एडीएम सर्वेश कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजीव कुमार, सहायक सूचना निदेशक केएल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें