फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ रुद्र महायज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी (शाहजहांपुर)। कस्बे से करीब दो सौ मीटर दूर स्थित देवी मां जालिपा एवं भैरो बाबा मंदिर पर सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ एवं श्री रामचरित मानस कथा का शुभारंभ बुधवार को हुआ। इससे पहले भक्तों ने कलश यात्रा निकाली। इस दौरान माता के जयकारे लगते रहे।
विज्ञापन

ढोल नगाड़ों के साथ मां जालिपा देवी मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा करीब डेढ़ किमी दूर गांव मियांपुर के मजरा गौटिया स्थित गर्रा नदी के तट पर पहुंची। महिला और पुरुषों ने स्नान करने के बाद गर्रा नदी से साथ ले जाए गए कलश में जल भर कर गाजे बाजे के साथ देवी मंदिर स्थित कथा स्थल पर पहुंचकर समापन किया। कथा व्यास नैमिषारण्य से आए पंडित संतोष महाराज ने भक्तों को संबोधित किया। कलश यात्रा व्यवस्था में ध्रुव सिंह, अमित सिंह, रक्षपाल सिंह, अभिराम त्रिवेदी आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें