फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लू के मरीजों के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में 20 बेड का वार्ड तैयार

Sun, 28 Apr 2024 04:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हीटवेव (लू) से पीड़ित मरीजों के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में 20 बेड का वार्ड तैयार कर लिया गया है। मरीजों के लिए दवाओं के इंतजाम के साथ ही स्टाफ की ड्यूटी भी लगाई है। सीएमओ डॉ.आरके गौतम ने प्रत्येक सीएचसी पर तैयारियों की समीक्षा करते हुए आइस पैक खरीदने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तापमान में उछाल के साथ ही लोगों को बुखार के साथ उल्टी-दस्त की दिक्कतें होने लगीं हैं। हालांकि, अभी लू के मरीज सामने नहीं आए हैं। फिर भी स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि वार्ड में मरीजों के लिए पर्याप्त दवाओं का इंतजाम किया गया। जरूरत पड़ने पर बेड बढ़ाए जाएंगे। वार्ड में कूलर भी लगवाया गया है।
सीएमओ डॉ.आरके गौतम ने तैयारियों की समीक्षा बैठक की। कहा कि लू से पीड़ित मरीज के बढ़े तापमान को दवाओं से कम नहीं किया जा सकता। ऐसे में बर्फ से ठंडी पट्टी करनी होती है। सीएचसी प्रभारी को आइस पैक खरीदने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने बढ़ते तापमान को देखते हुए सीएचसी-पीएचसी पर फायर सेफ्टी के उपकरणों को चेक करने के निर्देश दिए। इससे जरूरत पड़ने पर आग पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें