शाहजहांपुर। दिल्ली में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही जनपद में भी से संक्रमण का साया मंडराने लगा है। शनिवार और रविवार को कोरोना के मरीज सामने आए हैं। दोनों मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया। नगर के एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में जांच कराई थी।
उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इसी तरह कांट क्षेत्र की एक महिला भी कोरोना संक्रमित मिली है। दोनों को होम आइसोलेट कर दिया। 22 मार्च को जनपद कोरोना मुक्त होने के बाद एक बार फिर से कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य महकमा उसकी ट्रैवल हिस्ट्री तलाश कर रहा है।
सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि कोरोना के केस दिल्ली आदि में बढ़ने लगे हैं। इसलिए सभी को सावधानी बरतना चाहिए। कोविड नियमों का पालन जरूर करें। संवाद