शाहजहांपुर। शुक्रवार को 24 घंटे में कोविड-19 के 188 नए मरीज सामने आए हैं। इसमें तिलहर के 27, कटरा के 21 और कांट के 13 लोग हैं। संक्रमित होने वालों में स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस कर्मी, व्यापारी और बैंककर्मी आदि शामिल हैं। सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया।
कोविड की जांच का दायरा अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी बढ़ने लगा है। कोरोना के लक्षण होने पर लोग जांच करने के लिए पहुंच रहे हैं। जिसके बाद अब देहात क्षेत्रों में कोविड के मरीज सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को देर शाम आई रिपोर्ट में 188 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। सभी को होम आइसोलेट कर दिया। सीएमओ डॉ.एसपी गौतम ने कोविड के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों से अपील की है कि दो गज की दूरी का पालन जरूर करें। घर से निकलते समय मास्क का प्रयोग करें।