फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश स्टेट आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में शाहजहांपुर के 18 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

विज्ञापन
शाहजहांपुर में बरेली में होने वाली आर्म रेस​लिंग के​ लिए रवाना होते ​खिलाड़ी। स्रोत: संस्था
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश स्टेट आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप-2026 का आयोजन 13 एवं 14 जून को बरेली स्थित माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में किया जाएगा। प्रतियोगिता में शाहजहांपुर आर्म रेसलिंग एसोसिएशन की ओर से 18 खिलाड़ियों की टीम भाग लेगी। खिलाड़ी बरेली के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

एसोसिएशन के सचिव डॉ. पुनीत मनीषी व कोच मोहित तिवारी के नेतृत्व में खिलाड़ी बरेली रवाना हो गए। पुनीत मनीषी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आर्म रेसलिंग युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक क्षमता का विकास करने वाला खेल है।
जिले के खिलाड़ी लगातार प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। चैंपियनशिप में मनराज सिंह, युवराज, अंशदीप, प्रिंस सहगल, अभिनव सिंह, नबील, मोहम्मद इबाद, सोनू, ठाकुर अनिकेत सिंह, लक्की सिंह चौहान, मोहम्मद साहिल, हिरदेश, अनूप कुमार, विराट चतुर्वेदी, अमन कुमार सहित अन्य खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें