कुर्रियाकलां में मां दुर्गा क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीम को ट्रॉफी देते विधायक अरविंद सिंह
कुर्रियाकलां। गांव के बड़ी पुलिया अड्डा स्थित मैदान पर शनिवार को मां दुर्गा क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। कुतुआपुर ने कुर्रिया को 50 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। गौरव को मैन ऑफ द मैच और ऋषभ परमार को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
कुतुआपुर के कप्तान सुदर्शन यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 206 रन बनाए। गौरव ने 63 और सीपी ने 46 रनों का योगदान दिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुर्रिया की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मुकर्रम मात्र दो रन पर आउट हुए और राहिल बिना खाता खोले लौटे।
अनुज ने 75 रनों की पारी खेली, लेकिन टीम 156 रन पर सिमट गई। ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया। मैच में अंपायरिंग टाइगर ने की। कमेंट्री सरोज पांडेय ने संभाली। इस दौरान प्रतीक पांडेय, प्रशांत पथिक, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, अभय सिंह और मनोज मिश्रा उपस्थित रहे। संवाद