फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 16 कस्तूरबा विद्यालयों के 1700 छात्राओं का हुआ मूल्यांकन

विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में परीक्षा देतीं छात्राएं। स्रोत : बेसिक ​शिक्षा विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर जिले के सभी विकास खंडों एवं नगर क्षेत्र में संचालित 16 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में निपुण आकलन परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में लगभग 1700 छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी शैक्षिक उपलब्धियों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता ने बताया कि निपुण आकलन परीक्षा का प्रश्नपत्र जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया गया था। वहां से प्रश्नपत्रों को सीधे सभी कस्तूरबा विद्यालयों के परीक्षा केंद्रों पर भेजा गया, जिससे परीक्षा की गोपनीयता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर नियुक्त परीक्षकों की देखरेख में छात्राओं का एकीकृत प्रश्नपत्र के माध्यम से सभी विषयों में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से आकलन किया गया। इस परीक्षा के परिणामों के आधार पर कस्तूरबा विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के संविदा नवीनीकरण की प्रक्रिया भी निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा की निष्पक्षता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, जिला समन्वयकों एवं अन्य अधिकारियों द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें