फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला मेले में मारपीट, दुकानों का सामान टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला मेले में मारपीट, दुकानों का सामान टूटा
विज्ञापन

फ्री में झूला न झुलाने पर हुआ विवाद, पुलिस ने लाठियां फटकारकर खदेड़ा


फोटो-29,बंडा के मेले में मारपीट के दौरान टूटा दुकान का सामान

अमर उजाला ब्यूरो
बंडा। फ्री में झूले पर बिठाने से मना करने पर कुछ लोगों ने बुधवार रात झूला संचालक युवक की पिटाई कर दी। इस दौरान कुछ दुकानों का काफी सामान भी टूट गया। सूचना के बाद भी पुलिस एक घंटे बाद मौके पर पहुंची और लाठियां फटकारकर विवाद कर रहे लोगों को खदेड़ा।
नगर में चल रहे रामलीला मेले में बुधवार रात साढ़े नौ बजे कुछ लोगों ने बिना रुपये दिए झूले पर बैठने का प्रयास किया। झूला संचालक के विरोध करने पर युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। लोगों ने मामले को शांत करा दिया। लेकिन कुछ देर बाद आरोपी कई लोगों को साथ लेकर फिर से मेले में पहुंच गया और झूले वालों को पीटने लगा। झूला चलाने वालों ने भी विरोध में मारपीट की तो मेले में हंगामा मच गया। मारपीट में क्रॉकरी की दुकानों पर काफी सामान भी टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला समिति के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस एक घंटे बाद मौके पर पहुंची और बवाल करने वालों को लाठियां फटकारकर खदेड़ा। इस दौरान कुछ दर्शक भी पुलिस के गुस्से का शिकार हो गए। बमुश्किल मामला शांत हो सका। इस संबंध में एसओ तेजपाल सिंह ने बताया कि मेले कुछ लड़कों ने विवाद कर दिया था। सूचना मिलते ही पुलिस के सक्रिय हो जाने पर आरोपी भाग गए। इस संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें