फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1535 लाउडस्पीकर उतरवाए, 1193 की आवाज कम कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शासन के निर्देश के बाद धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकरों को हटाने व आवाज कम कराने की कार्रवाई की गई। धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित करते हुए जनपद में 1535 लाउडस्पीकरों को उतरवा दिया गया। जबकि 1193 की आवाज कम कराई गई।
विज्ञापन

जनपद में कोर्ट के निर्देशों का पालन कराने के लिए पुलिस ने काफी तेजी दिखाई। डीएम और एसपी ने खुद ही धर्मगुरुओं से संवाद कायम करने के बाद सहयोग मांगा। धर्मगुरुओं की तरफ से हरी झंडी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिना अनुमति के चलने वाले ध्वनि विस्तारक यंत्रों को उतरवा दिया।
जनपद में 1535 लाउडस्पीकरों को पुलिस ने उतरवा दिया। जबकि 1193 की आवाज को कम कराई गई। बरेली जोन में 14949 लाउडस्पीकर उतरवा दिए गए। पुलिस का यह अभियान लगातार जारी है। सूचना आने के बाद लाउडस्पीकरों को उतरवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें