फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव को लेकर बसपा ने किया मंथन

Thu, 26 Oct 2017 12:13 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : SELF
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बहुजन समाज पार्टी की बैठक बुधवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में हुई। इसमें मुख्य जोन इंचार्ज बरेली मंडल उदयवीर सिंह ने कहा कि पार्टी में चेयरमैन पद के लिए जिलाध्यक्ष के पास तमाम आवेदन आ चुके हैं। वार्ड मेंबरों के भी आवेदन पत्र आ चुके हैं। इस पर चिंतन चल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी के ईमानदार, कर्मठ, जुझारू कार्यकर्ताओं को ही चुनाव लड़वाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चेयरमैन पद के लिए 27 अक्तूबर तक प्रत्याशी चयन का काम पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह पार्टी प्रत्याशियों को विजयी बनाने में मदद करें। शहर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे मोहम्मद असलम खां ने कहा कि बसपा की नीतियां जनता के हित के लिए हैं, यह बात जनता जानती है और इस बार निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की जीत पक्की है। बैठक में जिला प्रभारी राजेश्वर सिंह, नगर अध्यक्ष राशिद कुरैशी आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें