फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव: चार सीटों पर चेयरमैनी के सपा प्रत्याशी तय

Thu, 26 Oct 2017 12:11 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निकाय चुनाव की विरोधी खेमों में हलचलें तेज होती देख सपा खेमा भी प्रतिष्ठापूर्ण शहर की नगरपालिका परिषद समेत अन्य निकायों में अपनी सीटें बचाने के लिए जिताऊ उम्मीदवारों की पड़ताल तेज कर दी है। हालांकि, अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की अधिकृत घोषणा नहीं हुई है, लेकिन अब तक की स्थितियों से इतना तय हो चुका है कि चार सीटों पर इकलौते दावेदार ही चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन

यूं तो सपा नेतृत्व जिले के सभी दस निकायों की चेयरमैनी पर टकटकी लगाए है, लेकिन इनमें सबसे प्रमुख हैं शहर और पुवायां की नगरपालिका परिषदें। शहर में लगातार तीन बार जीत दर्ज करा चुके सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां यह सीट सामान्यवर्ग की महिला के लिए आरक्षित हो जाने पर कई दिन तक यही तय नहीं कर पाए कि वालिदा जहांआरा बेगम को चुनाव लड़ाएं या नौकरी से इस्तीफा दिलाकर पत्नी शहला खान को।
कई दावेदारों में एक का चयन करना कठिन
पार्टी पदाधिकारियों को उन सभी सीटों पर उम्मीदवार तय करने में पसीना छूट रहा है, जहां दो या इससे अधिक दावेदार हैं और उन सभी के टांके शीर्ष पदाधिकारियों से जुड़े हैं। मसलन, पुवायां में निवर्तमान चेयरमैन संजय गुप्ता समेत जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों के चहेतों में शामिल हिमांशु वाजपेयी, गोपाल कृष्ण अग्निहोत्री और चेयरमैन पद के पूर्व प्रत्याशी अजीत गुप्ता के बेटे पंकज गुप्ता प्रमुख दावेदार हैं। जलालाबाद सीट से निवर्तमान चेयरमैन संजय गुप्ता समेत शकील खां और सादिक अली टिकट मांग रहे हैं। नेतृत्व की दिक्कत यह है कि इन तीनों ने विधानसभा चुनाव में शरदवीर सिंह को जिताने में जी-तोड़ मेहनत की थी। इसी तरह तिलहर में निवर्तमान चेयरमैन इमरान खां की पत्नी हाजरा बेगम, कदीर मंसूरी, आरिफ अंसारी व हाजी आरिफ उर्फ पप्पू ने, कांट में निवर्तमान चेयरमैन रईस मियां की मां अनारा बेगम व पूर्व चेयरमैन इदरीस खां की पत्नी सुरैया बेगम और अल्हागंज में कदीर अहमद व राजू शाह ने सपा टिकट के लिए आवेदन किए हैं।
विज्ञापन

आप की पांच दावेदारों ने मांगी चेयरमैनी
शाहजहांपुर। शहर की नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर आम आदमी पार्टी से पांच महिलाओं ने अपनी दावेदारी पेश की है। इस बीच, पार्टी नेतृत्व ने शहर के सभी वार्डों में भी अपने प्रत्याशी खड़े करने की घोषणा की है।
आप नेतृत्व को जिन महिलाओं ने टिकट के लिए आवेदन दिए हैं, उनमें डॉ. लोहिया कालोनी निवासी विनीता मिश्रा, आनंदपुरम कालोनी निवासी शिखा दीक्षित, ब्रजविहार कालोनी की प्रतिमा गुप्ता, बाड़ूजई निकट मल्हार सिनेमा निवासी डॉ. गीता गुप्ता और चौक आला खां निवासी तमन्ना सिद्दीकी शामिल हैं। आप के जिला सचिव कीर्तिमान प्रकाशच्यवन के अनुसार यह सभी नाम शुक्रवार को स्क्रीनिंग कमेटी केे समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे और इस बीच प्राप्त होने वाले अन्य आवेदनों पर भी विचार होगा। यदि किन्हीं कारणों से कोई नाम तय नहीं होगा तो पार्टी अपने कार्यकर्ताओं व समर्थकों से मतदान में नोटा का बटन दबाने का आह्वान करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें