फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गणेश पूजन के साथ 15 दिवसीय रामलीला मेले का शुभारंभ

विज्ञापन
जलालाबाद में भगवान परशुराम मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद। श्री गणेश पूजन और भूमि पूजन के साथ मंगलवार को नगर में 15 दिवसीय रामलीला मेले का शुभारंभ हो गया। रामलीला मैदान पर आचार्य अखिलेश दीक्षित ने विधि-विधान से अनुष्ठान संपन्न कराए।
विज्ञापन

परशुराम मंदिर से गणेश प्रतिमा के साथ बैंड-बाजे की धुन पर शोभायात्रा निकाली गई। निर्धारित मार्ग से भ्रमण करते हुए शोभायात्रा रामलीला मैदान पहुंची। यहां हवन-पूजन के बाद परशुराम मंदिर के महंत सत्यदेव पांडेय ने परंपरागत रूप से हनुमान ध्वजा स्थापित की।
रामलीला समिति के अध्यक्ष गोपाल द्विवेदी ने बताया कि आठ अक्तूबर को शिव बरात और 12 अक्तूबर को राम बरात निकाली जाएगी। 20 अक्तूबर को रावण के पुतले का दहन होगा। 21 अक्तूबर को राजगद्दी के साथ मेले का समापन होगा। इस दौरान रोजाना रामलीला मैदान पर रामलीला का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम से पहले सीओ दीपक सिंह और प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौहान ने विद्युत निगम के अधिकारियों व मेला समिति के पदाधिकारियों के साथ मेलास्थल का निरीक्षण किया। सीओ ने मेला स्थल पर सीसी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए।

महादेव की बरात के साथ रामलीला मेले का होगा शुभारंभ
पुवायां। नगर में रामलीला का शुभारंभ आठ अक्तूबर को भगवान शंकर की बरात और शोभायात्रा के साथ होगा। तय कार्यक्रम के अनुसार 11 अक्तूबर को धनुष यज्ञ, 18 अक्तूबर को लंका दहन, 20 अक्तूबर को मेघनाद वध, 21 अक्तूबर को रावध वध लीला का मंचन किया जाएगा। 26 अक्तूबर की रात कवि सम्मेलन के साथ मेले का समापन होगा। यह जानकारी मेला कमेटी के मंत्री डॉ. राकेशचंद्र मिश्रा ने दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें