फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत की हद: शाहजहांपुर में 15 दिन की बच्ची को नदी किनारे मिट्टी में दबाया, रोने की आवाज सुन लोगों ने बचाया

Sun, 14 Sep 2025 01:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से रविवार सुबह ऐसा मामला सामने आया, जिसे जानकर लोगों को कलेजा कांप गया। जैतीपुर क्षेत्र में किसी व्यक्ति ने 15 दिन की बच्ची को एक फुट गड्ढे में दबा दिया। वहां बकरी चरा रहे बालक ने रोने की आवाज सुनी तो उसने ग्रामीणों को बताया। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
एक फुट गड्ढे में दबी मिली बच्ची - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के जैतीपुर क्षेत्र में 10-15 दिन की मासूम बच्ची को निर्दयी व्यक्ति ने गौहावर जाने वाले मार्ग पर बहगुल नदी के पुल के किनारे एक फुट गहरे गड्ढे में दबा दिया। बकरी चराने गए बालक ने बच्ची के रोने की आवाज सुनकर शोर मचाया। तब उसे निकालकर उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। अब वहां न्यू बोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब नौ बजे गौहावर गांव का डबलू बकरी चराने के लिए नदी किनारे गया। वहां उसने रोने की आवाज सुनी। नजदीक जाकर देखा तो खून से सना हाथ मिट्टी से बाहर निकला था। उसके शोर मचाने पर आसपास जानवर चरा रहे लोग आ गए।

मिट्टी से सनी हुई थी मासूम 
सूचना पर जैतीपुर पुलिस ने मिट्टी हटाई तो वहां एक बच्ची दबी हुई थी जो रो रही थी। पुलिस ने उसे डबलू की मां नीरज की गोद में दे दिया। नीरज ने मासूम के शरीर की मिट्टी को साफ किया। इसके बाद उसे सीएचसी भेजा गया। वहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, मासूम को जमीन में दफनाने वाले ने सांस लेने के लिए थोड़ी सी जगह छोड़ी थी। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार के अनुसार, मासूम की हालत गंभीर बनी है। उसे ऑक्सीजन दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- UP: 'मुझे निशाना बना चलाईं गोलियां, पिलर के पीछे...', अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता ने एफआईआर में क्या लिखवाया

सीओ तिलहर ज्योति यादव ने कहा कि बच्ची के बारे में जानकारी की जा रही है। क्षेत्र के अस्पतालों में दिखवा रहे हैं कि कहां 15 दिन के अंदर बच्ची का जन्म हुआ है। आसपास लगे सीसी कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं। 
 
विज्ञापन

संबंधित वीडियो 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें