शाहजहांपुर। जिले के 15 ब्लाकों में से करीब 900 प्रधानों ने आज अलग-अलग स्थानों पर पद और गोपनीयता की शपथ ली। यहां बता दें कि कुल 1077 प्रधानों ने अपनी जीत का डंका बजाया था।
मिर्जापुर में एडीओ पंचायत ने प्रधानों को दिलवाई शपथ
अमर उजाला ब्यूरो
मिर्जापुर। ब्लाक प्रमुख पुरुषोत्तम सिंह वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के शपथ ग्रहण समारोह में 55 ग्राम प्रधानों में से 50 को एडीओ पंचायत राजेंद्र सिंह यादव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। ग्राम पंचायत भरतपुर, नवादा तालुके बानगांव, बीघापुर सिठौली, पहाड़पुर पिपरिया तथा नरौरा के प्रधान ग्राम पंचायत सदस्यों का कोरम पूरा नहीं होने के कारण आज शपथ ग्रहण करने से वंचित रह गए।
ब्लाक के डबाकरा भवन में आयोजित प्रधानों के शपथग्रहण समारोह में पूर्व ब्लाक प्रमुख अरविंद दीक्षित, जिला पंचायत सदस्य आयुष प्रताप सिंह विभू, देवेंद्र सिंह यादव, निवर्तमान प्रधान नीलेश यादव, नवनिर्वाचित प्रधान सुरेश कुमार सिंह, बृजनंदन शुक्ला, लक्ष्मी कमलेश यादव, गीता विजयप्रताप सिंह लल्ला बाबू, मशरूर अहमद, मनोज कुशवाहा, लीलावती बृजेंद्र सिंह कुशवाहा, मचला देवी, गुड्डू वर्मा, अरूण सक्सेना, रमेशचंद्र दुबे, सुशीला, वीरेंद्रपाल सिंह यादव, सुनील कुमार सोमवंशी, राजेश मिश्रा, आदेश यादव, अनुज यादव, संगीता, मुनीश दीक्षित, कृष्णकांत दीक्षित, अशोक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
एडीओ पंचायत ने प्रधानों को दिलाई शपथ
जलालाबाद। ब्लाक परिसर में नवनिर्वाचित प्रधानों तथा ग्राम पंचायत सदस्यों को एडीओ पंचायत अब्दुल अतीक सिद्दीकी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। ब्लाक क्षेत्र की कुल 82 ग्राम पंचायतों में से 11 ग्राम पंचायतों के सदस्यों का कोरम पूरा न हो पाने से मात्र 71 ग्राम पंचायत के प्रधानों तथा 968 ग्राम पंचायत सदस्यों में से 771 सदस्यों ने शपथ ली। जिन ग्राम पंचायतों का कोरम अभी तक पूरा न हो सका है उनमें धर्मपुर पिड़रिया, रघुनाथपुर, मिघौल, मुडिय़ा कलां, मुडिय़ा नगला नाथ, नवादा दियुरनियां, भुडिय़ा भूड़, जिगनेरा, इमलिया बुजुर्ग, डहर तथा पेहना शामिल है।
गौरतलब यह है कि इमलिया बुजुर्ग तथा रघुनाथपुर ऐसी ग्राम पंचायते हैं जहां अभी एक भी सदस्य का निर्वाचन नहीं हुआ है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान ब्लाक प्रमुख पति शकील खां, प्रभारी बीडीओ अश्विनी कुमार पांडेय, ओमपाल गंगवार, संजीव भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
बिना भेदभाव के करें विकास कार्य: बीडीओ
कलान। ब्लाक सभागार में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को बीडीओ भगवानदास वर्मा ने दिलाई।
नवनिर्वाचित 57 प्रधानों में 46 को खंड विकास अधिकारी भगवानदास वर्मा ने ब्लाक के डबाकरा भवन में शपथ दिलाई। इसमें 19 महिलाएं ग्राम प्रधान थीं। शपथ ग्रहण के मौके पर बीडीओ ने कहा कि आज से आप सभी भेदभाव खत्म करके विकास कार्य करें। इस मौके पर कलान की प्रधान विमलेश वर्मा, रूकनपुर की सोनी गुप्ता, कुंडरिया की सौम्या गुप्ता, सथरा के सुभाष दीक्षित, सनाय के अरविंद कुमार, धर्मपुर सथरा के कमला यादव, खजुरी से नीतू सिंह, बाराखुर्द की सुनीता शाक्य आदि मौजूद थीं वही 11 ग्राम पंचायतों में सदस्यों के चुनाव न होने के कारण यह प्रधान शपथ नहीं ले सके। उनमे ग्राम पंचायत सथरी, पटना देवकली, रासानगरिया, हरनोखा, लक्ष्मनपुर, गुल्लाह, कायमगंज टढ़ाई, गोकुलनगरा, आंधीदेही, बाराकलां, इतमादपुर चक शामिल हैं।
प्रधानों की शपथ ग्रहण में रहीं भारी अव्यवस्थाएं
बंडा। रविवार को बंडा के ब्लाक सभागार में आयोजित नव निर्वाचित प्रधान और पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में भारी अव्यवस्थाएं रहीं। प्रधानों ने इस पर नाराजगी जाहिर की।
ब्लाक सभागार में दोपहर 12 बजे से ही नव निर्वाचित प्रधान और पंचायत सदस्यों का आना शुरू हो गया था। शपथ ग्रहण के लिए नामित किए गए एडीओ पंचायत राणा प्रताप मनोज ने ब्लाक सभागार में शपथ दिलाने का समय तीन बजे रखे जाने की सूचना दी। सूचना पर निर्धारित समय पर सभी प्रधान और सदस्य ब्लाक परिसर में पहुंचे तो वहां बैठने के लिए पर्याप्त संख्या में कुर्सियां तक नहीं थी। जिस कारण आधे से अधिक प्रधानों को सभागार से बाहर जमीन पर बैठकर शपथ के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। चाय नाश्ता तो दूर की बात यहां आए लोग पानी तक के लिए तरसते रहे। धक्का मुक्की के बीच शपथ ग्रहण की औपचारिकता पूरी की गई। कुल 81 प्रधानों में 70 प्रधान ही शपथ ले सके। 11 प्रधान कोरम पूरा नहीं होने के कारण शपथ नहीं ले सके।
खुटार। ब्लाक क्षेत्र के 59 प्रधानों में 44 प्रधानों ने रविवार को पद और गोपनियता की शपथ ली। कोरम पूरा नहीं होंने के कारण 15 प्रधान शपथ नहीं ले सके।
पुवायां। ब्लाक क्षेत्र के कुल 78 प्रधानों में 58 को रविवार को ब्लाक सभागार में बीडीओ रामगोपाल ने शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद मौजूद रहे। 20 प्रधान कोरम के अभाव में शपथ लेने से वंचित रह गए। इस दौरान एडीओ पंचायत अरविंद शर्मा, रहमान बाबू सहित ब्लाक कार्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
कृषि अधिकारी ने प्रधानों को दिलाई शपथ
जैतीपुर। ब्लॉक क्षेत्र के नवनिर्वाचित प्रधानों व सदस्यों को लटूरी लाल इंटर कालेज प्रांगण में जिला कृषि अधिकारी अखिलानंद पांडेय ने शपथग्रहण कराई। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी प्रताप सिंह यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी विजय सिंह तोमर, एडीओ पंचायत कुलदीप सक्सेना, नरेशपाल सिंह, केके पांडेय, सुशील कुमार, विजय तोमर, संतोष बाबू सहित राजकुमारी, मोनी गुप्ता, सुनीता, कल्पना देवी, मुन्ना सिंह तोमर, राजीव तोमर, राजेंद्र सिंह गुर्जर,संजीव मिश्रा, ग्रीशचन्द्र मिश्रा,राजेन्द्र सिंह यादव,सुधा सिंह,सुरेन्द्र गुप्ता,अनार कली, भावना सिंह,कांती देवी यादव, ऊषा यादव, लक्ष्मी देवी, भावना सिंह,किरन सिंह, ऊषा देवी, रीना देवी आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहीं।
प्रधानों को पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने दिलाई शपथ
सिंधौली। ब्लाक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी वीरपाल ने शपथ दिलाई। शपथग्रहण कार्यक्रम में ब्लाक के 87 ग्राम प्रधानों में से 64 ने शपथ ग्रहण की। इस दौरान 23 प्रधान शपथ ग्रहण नहीं कर सके। शपथ ग्रहण करने वाले प्रधानों में सुधाकर दीक्षित, प्रमोद यादव, वीरमती सिंह यादव, वीरपाल यादव, रामपाल यादव, बॉबी गुप्ता, अरुण दीक्षित आदि मौजूद रहे। इस दौरान एडीओ पंचायत विश्वकांत मिश्रा, सेक्रेटरी शिवानंद सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन लिपिक केपी सिंह ने किया। सुरक्षा व्यवस्था की कमान इंस्पेक्टर जवाहर सिंह यादव ने संभाली।
बीडीओ ने प्रधानों को दिलाई शपथ
खुदागंज। ब्लाक सभागार में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को बीडीओ राजकुमार वर्मा ने शपथ ग्रहण कराई। क्षेत्र के कुल 65 ग्राम प्रधानों में से 35 ने शपथ ली। इस मौके पर मो. जावेद आलम अंसारी, सरस्वती देवी, लक्ष्मी देवी, फिरोज खातून, आभा सिंह, हरभान सिंह, गीता सिंह,कमलेश, गिरीश कुमार, महादेवी, रामबाला, विवेक विक्रम सिंह, आशा देवी, संतराम, नरेंद्रपाल, रोहिताश गंगवार, अवनीश कुमार, ब्रिजेंद्र पाल, श्यामपाल सिंह आदि प्रधान मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन एडीओ पंचायत रामसरन यादव ने किया।
शिक्षक विधायक ने प्रधान को ओढ़ाई शाल
रौसरकोठी। ब्लाक भावल खेड़ा के सभागार में बीएसए राकेश कुमार ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। क्षेत्र में 92 ग्राम प्रधानों में केवल 72 प्रधानों को ही शपथ दिलाई जा सकी। 20 ग्राम प्रधानों को वार्ड मेंबर के चुनाव अपूर्ण रह जाने के कारण शपथ नहीं दिलाई जा सकी। इन प्रधानों को मेंबरी का चुनाव पूर्ण हो जाने के बाद शपथ दिलाई जायेगी। इस मौके पर ब्लॉक के नवनिर्वाचित प्रधानों को शिक्षक विधायक संजय मिश्रा ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
तिलहर में 39 प्रधानों ने ली शपथ
तिलहर। तिलहर ब्लाक सभागार में आयोजित समारोह में नवनिर्वाचित 39 प्रधानों को शपथ ग्रहण कराई गई। इस दौरान 411 वार्ड सदस्यों को भी शपथ ग्रहण कराई गई।
इस मौके पर एडीओ पंचायत मो. आरिफ ने प्रधानों व वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज से आप के हाथों में गांवों की सरकार की बागडोर सौंपी जा रही है। शपथ ग्रहण करने वालों में फतेहपुर गैसरा की प्रधान नरेश कुमारी, रानी खिरिया की उर्मिला देवी, फीलनगर की प्रीति देवल, रजपुरा की कांती देवी, पलिया पट्टी की गुड्डी देवी, ढकिया रघा की ममता देवी, बराह मोहब्बतपुर के अशोक गुप्ता, सरेली के राजपाल, नविदया धूसर के जयपाल, रूद्रपुर के अनिल वर्मा, गुर्गिया बहादुर पुर के मिथिलेश्वर सिंह, बिरङ्क्षसह पुर के अनुज शर्मा तथा हवास पुर की उर्मिला देवी तथा रजपुरा की कांती देवी शामिल हैं।
कांट में एडीओ पंचायत ने प्रधानों को दिलाई शपथ
कांट। ब्लाक सभागार में आयोजित समारोह में एडीओ पंचायत शिवरतन लाल ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर सर्वेश वर्मा, राकेश मिश्र, विजय मिश्र, अरविंद मिश्र, श्रीकांत अवस्थी, मनीषा यादव, पवन यादव, सुखवीर यादव, कुसुम मिश्रा, नीरज मिश्रा आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
मदनापुर में भी दिलाई गई प्रधानों को शपथ
मदनापुर। ब्लाक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को सहायक जिला विकास अधिकारी प्रेमप्रकाश त्रिपाठी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। विकास खंड के 70 ग्राम पंचायतो में से 52 नवनिर्वाचित प्रधानों व ग्राम सदस्यो को सहायक जिला विकास अधिकारी ने शपथ दिलाई गई। इस मौके ़प्रभारी बीडीओ राजेश कुमार शर्मा के अलावा कई अधिकारी मौजूद रहे।
ग्राम प्रधान को तौला गया लड्डुओं से
रौसरकोठी। मिश्रीपुर की ग्राम प्रधान मैना वर्मा को उनके समर्थकों ने लड्डुओं से तौला। लड्डुओं को समर्थकों में बांटा गया। बता दें कि गांव मिश्रीपुर से मैना वर्मा दोबारा लगातार ग्राम प्रधान निर्वाचित हुई हैं। इस मौके पर हरिशंकर वर्मा, संजय मिश्रा, विश्राम वर्मा, निखिल द्विवेदी, विकास शुक्ला, राजू राठौर आदि मौजूद रहे।
प्रधानों के शपथ ग्रहण मे अव्यवस्थाएं रहीं हावी
मिर्जापुर। शपथग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित प्रधानों को बैठने के लिए कुर्सियां कम पड़ गयीं। जिला पंचायत सदस्य आयुष प्रताप सिंह विभू भी कुर्सी नहीं मिलने पर नाराज होकर वापस लौटने लगे। ब्लाक प्रमुख पुरूषोत्तम सिंह वर्मा व जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र सिंह यादव उन्हें किसी तरह मान मनोब्बल के बाद वापस लाये। कुर्सियों पर गैर प्रधानों ने पहले ही कब्जा कर लिया था।