फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा में राज्यमंत्री औलख ने टेका मत्था

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में अल्पसंख्यक एवं सिंचाई विभाग के राज्यमंत्री बलदेल सिंह औलख के सम्मान में विशेष दीवान सजाया गया। इस अवसर पर औलख ने गुरु महाराज के दरबार मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। गुरुद्वारा प्रबंध समिति की ओर से उन्हें सरोपा और कृपाण भेंटकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर राज्यमंत्री औलख ने कहा कि संपूर्ण समाज की भलाई के लिए सिख समाज कार्य कर रहा है। समाज की भलाई के रास्ते में आने वाली रुकावटों को दूर करने के लिए उनसे किसी भी समय संपर्क किया जा सकता है। वह समाजहित में कार्य करने के लिए हर समय तत्पर हैं। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रधान कमलेश कौर माटा, महामंत्री हरभजन सिंह दुआ, सीनियर मीत प्रधान जुझार सिंह मोगा आदि ने राज्यमंत्री औलख को सरोपा और कृपाण भेंटकर सम्मानित किया।
जगजीत सिंह के संचालन में हुए आयोजन में सिख समाज ने राज्यमंत्री से लखनऊ से महाराष्ट तक सीधी ट्रेन चलाने की मांग रखी, ताकि लोग वहां के धार्मिक स्थलों तक आसानी से पहुंच सकें। इस अवसर पर जवाहर सिंह, निरंकार सिंह, राजेंद्र सिंह बजाज, हरीश बजाज, मंजीत सिंह, डॉ. हरचरन सिंह, रविंद्र सिंह बग्गा, गुरवचन सिंह माटा, गैगी माटा, मीत सिंह, अवतार सिंह मोगा, हरजीत कौर, राजेंद्र कौर, करतार सिंह, दिलीप सिंह आदि मौजूद रहे। इसके बाद राज्यमंत्री रोजा स्थित गुरु रामदास गुरमत संगीत विद्यालय के छात्रों से भी मुलाकात की। इस अवसर पर इंचार्ज दिलप्रीत सिंह, गुरविंदर सिंह, प्रीतम सिंह, संदीप सिंह, जागीर सिंह, जगजीत सिंह आदि ने औलख का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें