फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा में श्याम बाबा के भजनों पर झूमें श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रताप इंक्लेव स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर के तत्वावधान में सोमवार को नगर में रंग एकादशी पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने आपस में इत्र, अबीर-गुलाल और फूलों की होली खेलकर खूब मौजमस्ती की और भजनों पर नृत्य किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा बाबा बनखंडीनाथ मंदिर से सुबह करीब नौ बजे आरंभ हुई। घोड़ागाड़ी (बग्गी) पर खाटू नरेश का फूलों से दरबार सजाया गया। महिलाओं और पुरुषों ने अपने आराध्य श्याम बाबा संग फूलों की होली खेली। निशान यात्रा के नाम से निकाली गई शोभायात्रा में युवा बड़ी-बड़ी ध्वज पताकाएं लेकर चल रहे थे। एक गाड़ी पर गुलाब की पंखुड़ियां और अबीर-गुलाल भरा था, जो राहगीरों और शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर फूलों की बरसा कर रहा था। आयोजन समिति के सदस्य एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल और फूलों से होली खेलते चल रहे थे।
बाबा बनखंडी नाथ मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा मालखाना मोड़, चौक, चारखंभा, केरूगंज होते हुए प्रताप इंक्लेव स्थित मंदिर पहुंची। भजन गायक कुक्की अरोरा भजन गाते चल रहे थे। श्रद्धालु संगीतमय भजनों पर झूमते और नृत्य करते और श्याम बाबा की जय-जयकार करते चल रहे थे। नगर में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा के दरबार में आरती कर भोग लगाया और फूलों की बरसा की। यात्रा वाले मार्ग फूलों से पट गए। समापन पर मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

आयोजन में श्री श्याम मित्र मंडल और श्री श्याम सखी परिवार के सदस्यों कैलाश नारायण अग्रवाल, जगदीश प्रसाद, प्रेम बाबू, रामचंद्र सिंघल, कुंज बिहारी, हितेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, नारायण दास अग्रवाल, निखिल गोयल, अमित अग्रवाल, रुपेश बोरा, अजय, रवि, महावीर प्रसाद, संजय, डॉ. रवि मोहन, डॉ. गौरव कौशल, मनीष, डॉ. संगीता मोहन, अरविंद अग्रवाल, डॉ. आंचल, मीतू, पूजा. रीता, हेमा, एकता, ज्योति आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें