स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में ट्रायल देते हॉकी खिलाड़ी। स्रोत : आयोजक
शाहजहांपुर। जिला स्तर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें प्रदर्शन के आधार पर बालक वर्ग की हॉकी टीम में 12 खिलाड़ियों का चयन हुआ।
जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया की देखरेख में आयोजित ट्रायल में हॉकी के तमाम खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस बीच खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिससे उनका मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयन हो सके। बमनिया ने बताया कि हिमांशु वर्मा, अंकित कुमार, निति राठौर, आयुष राठौर, सावन वर्मा, प्रदीप, अभय मौर्या, जिति मौर्या, मोहम्मद आदिल, अनाभ शानू, जयेश जी बौद्ध, अंशुमान का चयन किया गया है। वे प्रादेशिक खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। ट्रायल को संपन्न कराने में स्टेडियम के प्रशिक्षकों का सहयोग रहा।