शाहजहांपुर। विद्याज्ञान परीक्षा रविवार को जिले के चार केंद्रों पर संपन्न हुई। दो पालियों के लिए पंजीकृत 2885 छात्र-छात्राओं में 1740 उपस्थित रहे। कुल 1145 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले छात्र-छात्राओं ने बताया कि उनका पेपर अच्छा रहा। रविवार को प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक हुई। प्रथम पाली के लिए पंजीकृत 1538 में 934 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। 604 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक द्वितीय पाली में पंजीकृत 1347 में 806 विद्यार्थियों ने परीक्षा में शामिल हुए। अनुपस्थित छात्र-छात्राओं की संख्या 541 रही। परीक्षा केंद्र जीआईसी में विकास खंड ददरौल, कांट व भावलखेड़ा, आरबीएम इंटर कॉलेज तिलहर में विकास खंड कटरा, निगोही, जैतीपुर व तिलहर, पुवायां इंटर कॉलेज पुवायां में विकास खंड खुटार, बंडा, पुवायां और सिंधौली तथा सेठ सियाराम इंटर कॉलेज जालालाबाद में विकास खंड जलालाबाद, मदनापुर, मिर्जापुर, कलान के विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं शामिल हुए। छात्रा प्रिंसी, आरोही व शबनम ने बताया कि उनका पेपर बहुत अच्छा हुआ।
बीएसए दिव्या गुप्ता ने परीक्षा के दौरान जीआईसी स्थित केंद्र पर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जिले के चारों केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
-