फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छुट्टा पशुओं को रोकने के लिए तारों में प्रवाहित किया करंट, 11 साल के बालक की मौत

Tue, 14 Jan 2025 06:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में खेत के चारों ओर लगाए गए तारों में प्रवाहित करंट से एक बच्चे की जान चली गई। वह खेलते हुए तारों की चपेट में आ गया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में छुट्टा पशुओं को खेत में घुसने से रोकने के लिए तार की चपेट में 11 साल का बालक आ गया। तार में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिससे करंट लगने से बालक की जान चली गई। तारों में वह करीब 45 मिनट तक फंसा रहा। इस मामले में अभी परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन


कांट थाना क्षेत्र के गांव बहरी कुर्रिया निवासी मचले के पांच बच्चों में चौथे नंबर का पुत्र ध्रुव (11 वर्ष) गांव के ही स्कूल में कक्षा छह में पढ़ता था। सोमवार की शाम चार बजे गांव के पश्चिम ब्रह्मदेव स्थान से थोड़ी दूरी पर खेत के किनारे चकरोड पर बच्चों के साथ वह खेल रहा था। खेत के चारों ओर छुट्टा पशुओं से फसल के बचाव के लिए बैटरी चलित झटका करंट वाले तार खींचे हुए थे।

तार में फंस गया था पैर 
ध्रुव खेलते हुए खेत के किनारे पहुंच गया। उसका पैर तार में फंस गया। करंट लगने के बावजूद फंसने की वजह से तार से निकल नहीं सका। उसे देखकर साथियों ने शोर मचाया तो पड़ोस के खेत में फसल में खाद डाल रहे गांव के बुजुर्ग दौड़कर पहुंचे। उन्होंने ध्रुव को बचाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

करंट वाले तार की मशीन को बंद नहीं कर पाने की वजह से वह दौड़कर गांव की ओर आ गए और लोगों को बुलाया। इस बीच करीब 45 मिनट लग गए। करंट लगने से ध्रुव अचेत होकर गिर पड़ा। परिजन उसे लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

तारों से लगता झटका...भाग जाते पशु
छुट्टा पशुओं से फसल को बचाने के लिए तारों को खींचा जाता है। खेत के अंदर जाने पर तार से टकराने से पशुओं को झटका लगने पर भाग जाते हैं। तारों में पैर फंसने से ध्रुव को झटका लगा, लेकिन वह निकल नहीं सका। अधिक देर होने के चलते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें