फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 10 स्कूल बंद मिले, 45 शिक्षक-कर्मचारियों का वेतन व मानदेय रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जुलाई माह में प्रेरणा पोर्टल की समीक्षा के दौरान हुए निरीक्षण में जिले के 10 परिषदीय विद्यालय बंद मिले। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए बीएसए ने संबंधित विद्यालयों के समस्त स्टाफ का अनुपस्थित दिवस का वेतन और मानदेय रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इसी तरह निरीक्षण के दौरान 45 शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और अन्य कर्मचारी भी अनुपस्थित मिले। बीएसए ने इन सभी का वेतन व मानदेय रोकते हुए तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और विद्यालय प्रभारियों को निर्देशित किया है कि अगस्त से प्रतिदिन प्रार्थना सभा और विद्यालय बंद होने के समय का जियो टैग युक्त फोटो प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें