फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के उन्नाव में विस्फोट से आठ के चीथड़े उड़े

Fri, 20 Sep 2013 12:48 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में घर में चलाई जा रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से आतिशबाज की पत्नी, तीन बेटे, एक बेटी सहित आठ लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


आतिशबाज व उसकी मां सहित चार लोगों को मरणासन्न हालत में स्वास्थ्य केंद्र से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि दो पड़ोसी मकान भी ढह गए। मलबे में कुछ और शव दबे होने का अंदेशा जताया गया है।

पुलिस जेसीबी की मदद से देर शाम तक मलबा हटाने में जुटी थी। सूचना पर एसपी व एसडीएम सहित कई पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

एसपी ने हसनगंज थानाध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह को लाइन हाजिर करने के साथ ही चौकी इंचार्ज विनोद कुमार व दो कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया।

हसनगंज थानाक्षेत्र के मोहान कसबे में मोहल्ला पकरा निवासी मुन्ना पुत्र यासीन अपने मकान में अवैध रूप से पटाखा बनाने का कारखाना चला रहा था। बृहस्पतिवार देर शाम पटाखों में विस्फोट शुरू हो गया।
विज्ञापन


विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि मुन्ना के मकान (अवैध पटाखा फैक्ट्री) सहित पड़ोस में रहने वाले मो. इरफान और मो. रशीद के मकान भी जमींदोज हो गए। विस्फोट खत्म होने के बाद मलबे से लोगों को निकालने का काम शुरू हुआ।

हादसे में आतिशबाज मुन्ना की पत्नी तालिया (45), बेटे इरशाद (17), इमरान (14) व इरफान (23) बेटी सना (6) के अलावा पड़ोसी रशीद की बेटी सूफिया (15) इरफान की पत्नी पम्मी (30) की भी मौत हो गई।

आतिशबाज मुन्ना (55) उसकी मां मुस्तकीमन (90) और हरदोई जिले के संडीला थानाक्षेत्र के आंटो निवासी उसकी की साली मुन्नी (28) को नाजुक हालत में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा सेंटर में देर रात मुन्ना ने भी दम तोड़ दिया। सभी घायल जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एसपी सोनिया सिंह, एएसपी सर्वानंद सिंह यादव, तहसीलदार टीपी वर्मा, सीओ चरनजीत सिंह के अलावा क्षेत्रीय विधायक राधेलाल रावत, सपा नेता अरुण शंकर शुक्ला, कांग्रेस के नेता मो. हसन सहित अनेक लोग मौके पर पहुंच गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें