फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेज बना जंग का अखाड़ा, पथराव व आगजनी

Fri, 08 Nov 2013 11:26 PM IST
अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में बरेली कॉलेज शुक्रवार को जंग का अखाड़ा बन गया। फार्म जमा करने को लेकर छात्रों के दो गुटों में शुरू हुआ झगड़ा पथराव और आगजनी में बदल गया। दोनों ओर से जमकर ईंटें चलीं और बाइकें तोड़ी गई।
विज्ञापन


पुलिस की मौजदूगी में ही एक बाइक फूंक डाली। बीच-बचाव कर रहे चीफ प्रॉक्टर जोगा सिंह होठी समेत कई शिक्षक-कर्मचारी चोटिल हो गए। हंगामे के बाद उपद्रवी छात्र फरार हो गए। हालांकि एक गुट के कुछ छात्रों को पुलिस ने पकड़ लिया।

बवाल की सूचना पर इलाके के कई बाजार बंद हो गए। सड़कों पर जाम लग गया। चीफ प्रॉक्टर की ओर से 14 नामजद और अन्य  छात्रों के खिलाफ बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को कॉलेज में परीक्षा फार्म जमा किए जा रहे थे। इस दौरान दोपहर 12:30 बजे दो छात्रों में मारपीट हो गई। चीफ प्रॉक्टर डॉ. जोगा सिंह ने उन्हें शांत कर प्राचार्य कार्यालय से बाहर निकाला।

एक छात्र ने अपने साथी को मारपीट के बारे बताया तो उनके साथी धरने पर बैठ गए। इस बीच बाहर से आए छात्रों ने कार्यक्रम के लिए लगाए गए झंडे उखाड़कर फेंक दिए। तोड़फोड़ शुरू कर दी। उन्होंने बाहर खड़ी बाइकें तोड़ डालीं और दूसरे गुट के छात्रों को भी मारने के लिए दौड़े। दोनों ओर से ईंटें चलीं।

हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई लेकिन छात्रों का उपद्रव जारी रहा। एक बाइक में उपद्रवी छात्रों ने आग लगा दी। पुलिस ने पूरे कॉलेज कैम्पस को खाली करा दिया। कई छात्रों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि दूसरे गुट के छात्र भाग गए।

बाद में कॉलेज प्रशासन ने उपद्रव में शामिल दोनों गुटों के छात्रों को निष्कासित करते हुए कॉलेज में इंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। एसपी सिटी डॉ. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि कॉलेज प्रशासन और एक छात्र की ओर दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें