फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल युवक की लखनऊ में उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में घायल युवक की लखनऊ में उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन

सेमरियावां। दुधारा क्षेत्र के बिगरा अव्वल निवासी हादसे में घायल युवक की लखनऊ में एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। युवक की मौत की खबर गांव में पहुंचने पर कोहराम मच गया। पीड़ित परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बिगरा अव्वल निवासी 28 वर्षीय अबसार अहमद पुत्र इंतेसार अहमद सोमवार को सेमरियावां-टेमारहमत मार्ग पर चिउटना चौराहे के निकट बाइक से गिरकर घायल हो गए थे। वह अपने घर से भांजे को स्कूल छोड़ने गए थे और वापस आते समय दूसरे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बाइक लेकर गिर पड़े थे। घायल युवक के सिर में गंभीर चोट लग गई थी। परिजन पहले घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां ले गए, बाद में हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। इस दौरान परिजन घायल युवक को लेकर लखनऊ चले गए, जहां एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। मंगलवार की सुबह युवक मौत हो गई। युवक का विवाह वर्ष 2016 में हुआ था। युवक के पास दो बेटियां लगभग पांच वर्षीय अक्शा एवं दो वर्षीय अक्षय है। दो भाई एवं दो बहनों में युवक दूसरे नंबर का था। बेटे की मौत से पीड़ित परिजन गमगीन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें