फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खलीलाबाद में ट्रेन से गिरकर बिहार के युवक की मौत

Tue, 28 Oct 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के त्रिपाठी मार्केट के पास रविवार की देर शाम को रेलवे फाटक के पास ट्रेन से गिरने के वजह से एक युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रविंद्र कुमार गोसाई (32) पुत्र लखनलाल गोसाई निवासी ग्राम मालचरी थाना जौकीहार जनपद अररिया बिहार के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार वह अपने रिश्ते के चाचा प्रकाश कुमार गोसाई के साथ आम्रपाली ट्रेन से गांव के सात-आठ अन्य लोगों के साथ जम्मू जा रहे थे। ट्रेन के जनरल बोगी स्थित फाटक के पास वह बैठे थे। त्रिपाठी मार्केट स्थित रेलवे क्राॅसिंग के पास ट्रेन के पहुंचते ही वह नीचे गिर पड़ा, जिससे उसे गंभीर चोट आई।
विज्ञापन

साथ मौजूद लोगों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक की टीम ने जांच के बाद मृत घोषित करके घटना की सूचना पुलिस दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें