संवाद न्यूज एजेंसी
संकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के कोनी गांव में शुक्रवार की देर शाम करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जिला अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस पंचनामा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार कोनी गांव निवासी संदीप उर्फ सुखदेव (28) पुत्र रामकरन यादव देर शाम को पंखा चलाने के लिए स्विच आन किए, उसी दौरान करंट की चपेट में आ गए। जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुचे। जहा चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता रामकरन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंन्कार कर दिया। पंचनामा कर शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।