फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डंपर की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

फुफेरा भाई घायल, महुली क्षेत्र के घोरही गांव के पास हुई दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर महुली क्षेत्र के घोरही गांव के पास मंगलवार रात डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे फुफेरे भाई को मामूली चोटें आईं। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के जंगल खुर्द गांव निवासी 18 वर्षीय राघवेंद्र पुत्र रामबुझ अपने फुफेरे भाई पंकज यादव पुत्र अशोक यादव निवासी धरैची के साथ पौली से बाइक से घर वापस जा रहे थे। बाइक पंकज यादव चला रहे थे। जबकि राघवेंद्र पीछे बैठै थे। जैसे ही लोग महुली क्षेत्र के घोरही गांव के पास पहुंचे कि उसी दौरान पीछे से डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में राघवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पंकज को मामूली चोटें आईं। बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस आए पीड़ित परिजन और रिश्तेदार गमगीन थे। एसओ केडी सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता रामबुझ यादव की तहरीर पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें