फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाइयों पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दो भाइयों पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में दो भाइयों पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया। पुलिस ने पीड़िता को महिला आरक्षी की देखरेख में बुधवार को मेडिकल जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन

पीड़ित मां का आरोप है कि आठ अप्रैल को उसकी 11 वर्षीय और 14 वर्षीय बेटी नित्य क्रिया के लिए नहर पर गई थी। आरोप है कि उसी दौरान गांव के ही रहने वाले दो सगे भाई बाइक से पहुंच गए। उसकी 14 वर्षीय बेटी को जबरिया बाइक पर बैठा लिए और भाग गए। इस दौरान दोनों बेटियों ने विरोध भी किया, लेकिन जानमाल की धमकी देकर 14 वर्षीय बेटी को लेकर चले गए। छोटी बेटी ने घर पहुंच कर घटना की जानकारी दी। उसके बाद बड़ी बेटी की काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। घटना की सूचना कांटे चौकी पहुंच कर पुलिस को दी। रात में पीड़ित बेटी रोती-बिलखती घर पहुंची। पीड़ित बेटी ने बताया कि गांव के रहने वाले दोनों भाइयों ने उससे दुष्कर्म किया। आरोप है कि कांटे चौकी पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को पीड़ित मां ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि इस मामले में दोनों सगे भाइयों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, जानमाल की धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए महिला आरक्षी के साथ भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें