फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: युवक को रास्ते में घेरकर पीटा, पांच पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। ननिहाल से निमंत्रण में जा रहे एक युवक को रास्ते में घेरकर दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना में युवक को चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर मेंहदावल पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बस्ती के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पतीला गांव निवासी सत्यम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह ननिहाल ग्राम गोविंदपुर, थाना मेंहदावल आया था। शनिवार की देर रात नौ बजे वह ननिहाल से ग्राम जब्बार में एक निमंत्रण में जा रहा था। आरोप है कि जब्बार गांव में अमित यादव, अमन गौड़, माधव गौड़, हरिवेद गौतम तथा साड़ेकला गांव निवासी नरेंद्र यादव ने उसे रास्ते में रोक लिया। सभी ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर आरोपियों ने सत्यम के साथ मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि किसी तरह वहां से निकलकर उसने अपनी जान बचाई। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पांचों नामजद आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें