फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जेसीबी-बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर निबिहवा पोखरा के पास सोमवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इस हादसे में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

महुली थाना क्षेत्र के कोनी गांव निवासी आदर्श सिंह (22) पुत्र सत्येंद्र सिंह अपने गांव के अभय सिंह के साथ बाइक से मुखलिसपुर की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक निबिहवा पोखरा के निकट सड़क के नीचे से एक जेसीबी मशीन अचानक सामने आ गई। इससे बाइक और जेसीबी की टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों युवक सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर लेकर पहुंची। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद आदर्श सिंह को मृत घोषित कर दिया।
गंभीर रूप से घायल अभय सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद जेसीबी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

आदर्श की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अस्पताल में मां शीला देवी बेटे का शव देखकर बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। पिता सत्येंद्र सिंह भी सदमे में हैं। छोटे भाई आदित्य सिंह और बहन का रो-रोकर बुरा हाल था। युवक की मौत की खबर मिलते ही कोनी गांव में मातम छा गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें