फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir nagar: संतकबीरनगर में युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप, अब शादी करने से इनकार

Mon, 08 Aug 2022 11:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।

सार

महुली के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी युवक पर दुष्कर्म व आईटी एक्ट व अन्य तीन पर जानमाल की धमकी का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर जिले के महुली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की गोरखपुर जिले के एक युवक से शादी तय थी। युवती का आरोप है कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अब शादी करने से इनकार कर दिया। युवती की तहरीर पर महुली पुलिस ने आरोपी युवक पर दुष्कर्म व तीन अन्य पर जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


महुली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का आरोप है कि गोरखपुर जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक से उसकी शादी तय थी। उसी दौरान युवक का उसके घर आना-जाना शुरू हो गया। एक दिन वह घर पर अकेली थी। युवक भी आ गया। अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

युवती ने तहरीर में कहा है कि युवक ने उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया और उसके परिजनों के पास भेज दिया। शिकायत करने पर आरोपी के परिजन जानमाल की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन


महुली के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी युवक पर दुष्कर्म व आईटी एक्ट व अन्य तीन पर जानमाल की धमकी का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें