फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: सांप को गले में डालकर नाच रहा था युवक, फिर जो हुआ उससे मची अफरा-तफरी

Sun, 13 Feb 2022 07:17 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, धनघटा(संतकबीरनगर)

सार

क्षेत्र के पानाराम निवासी 20 वर्षीय संजय कुमार यादव पुत्र विश्वनाथ यादव को सांप पकड़कर अपने पास रखने का शौक था। शनिवार देर शाम को वह देवापार में दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गया था।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महुली क्षेत्र के पानाराम के रहने वाले एक युवक की मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक अपने दोस्त के जन्मदिन के कार्यक्रम में शनिवार देर शाम देवापार गांव गया था। जहां सर्प को गले में डालकर डीजे पर नाच रहा था। इसी दौरान युवक बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे परिजन सीएचसी नाथनगर से जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज ले गए थे। युवक की मौत की वजह को लेकर तरह-तरह की चर्चा है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि संजय यादव गले में सांप को डालकर डीजे की धुन पर नाच रहा था। उसी दौरान उसे सर्प ने डस लिया। जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कार्यक्रम में मौजूद लोग उसे आनन-फानन सीएचसी नाथनगर ले गए। जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल से भी हालत में सुधार होता नहीं देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में संजय की मौत हो गई। परिजनों ने सर्प दंश से मौत होने की बात से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें