फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की मौत

Tue, 15 Apr 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम महुली के ड़ड़वा पुरवा के निकट सोमवार को बाइक और साइकिल की भिड़ंत में घायल बाइक चालक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार देर शाम मौत हो गई।
विज्ञापन

छितही गांव निवासी खुर्शेद उर्फ लल्लू पुत्र शब्बीर अंसारी सोमवार शाम में बाइक से वह महुली लौट रहा था। महुली-नाथनगर मार्ग पर डडवा पुरवा पर साइकिल सवार से भिड़ंत हो गई। आनन-फानन में खुर्शेद को सीएचसी नाथनगर से जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

इलाज के दौरान खुर्शेद मौत हो गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा तो चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें