फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धक्का देने से मना करने पर युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
धक्का देने से मना करने पर युवक को पीटा
विज्ञापन

चार सगे भाई समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
धनघटा(संतकबीरनगर)। दो दिन पहले महुली क्षेत्र के शनिचरा पूर्वी गांव निवासी युवक को धक्का देने से एतराज करने पर कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। सोमवार को पुलिस ने चार सगे भाईयों समेत पांच लोगों के खिलाफ मारपीट एवं तोड़फोड़ का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

शनिचरा पूर्वी गांव निवासी आदित्य सिंह पुत्र जसवंत सिंह का आरोप है कि शनिवार शाम वह मोलनापुर चौराहे पर किराने का सामान ले रहे थे। उसी समय गुड्डू निवासी मोलनापुर ने उन्हें धक्का मार दिया। उन्हें समझाने की कोशिश की तो गुड्डू अपशब्द कहने लगे। विरोध किया तो गुड्डू के साथ गणेश, दिनेश, रमेश व सूरज आ गए। आरोप है कि उसे डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। उसका मोबाइल फोन को तोड़ दिया। उसने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो जान से मारने की धमकी दी गई। चौकी मोलनापुर पर प्रार्थनापत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में पीड़ित ने महुली थाने पर प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ रवींद्र सिंह ने बताया कि मोलनापुर के चार सगे भाईयों समेत पांच के खिलाफ मारपीट और तोड़फोड़ का केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, आगे वैसी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें