फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तामेश्वरनाथ काॅरिडोर पर काम शुरू पहले चरण में दुरुस्त होंगी सड़कें

Fri, 25 Jul 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
तामेश्वरनाथ धाम से गिठनी मार्ग को किया जा रहा चौड़ा।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महाभारतकालीन तामेश्वरनाथ में कॉरिडोर बनाने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा को स्थानीय प्रशासन धीरे-धीरे मूर्त रूप देने लगा है। पहले चरण में यहां से जुड़ी हुईं सड़कों को दुरूस्त किया जाएगा। इसके लिए पैमाइश भी शुरु कर दी गई है। काॅरिडोर का मुख्य मार्ग 80 फुट चौड़ा होगा। इसके लिए सीमांकन का कार्य भी हो गया है और चिह्नांकन भी कर दिया गया है। धनघटा मार्ग से तामेश्वरनाथ धाम को जोड़ने वाली तकरीबन आधे किलोमीटर लंबे मार्ग को 80 फुट चौड़ा बनाया जाएगा। इसके लिए चिह्नांकन किया जा रहा है। जो मार्ग तामेश्वरनाथ धाम जा रहा है उसके बीच से दोनों तरफ 40-40 फुट की दूरी तक सीमांकन किया गया है। ताकि जब परियोजना की दिशा में काम हो तो काम करने के दौरान रास्ता भी न प्रभावित हो। इसके साथ ही तामेश्वरनाथ धाम को चारों तरफ से जोड़ने वाली सड़कों को भी दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए राजस्व विभाग की टीम चिह्नांकन में लगी हुई है।
विज्ञापन

गिरधरपुर मार्ग, मोलनापुर से जोड़े जाने वाले मार्ग तथा गड़सरपार को होकर हाईवे जाने वाले मार्ग में आने वाली रुकावटों को भी देखा जा रहा है। ताकि सारा कार्य निर्बाध गति से कराया जा सके। तामेश्वरनाथ धाम के आसपास की सारी सड़कों को चौड़ा ही रखा जाएगा ताकि भीड़ की समस्या से बचा जा सके।
पर्यटन विभाग को सर्वे करवाने का जिम्मा : जिलाधिकारी ने सर्वे कराने का जिम्मा पर्यटन विभाग को दिया है कि वह बेहतर तरीके से इसका सर्वे करवाए तथा मुख्यमंत्री की अपेक्षा के अनुरूप काॅरिडोर का निर्माण कराया जा सके। विभागीय और अनुभवी आर्किटेक्ट के द्वारा सर्वे कराकर ही एक बेहतर कॉरिडोर की कल्पना पूरी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें