फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं को सुरक्षा की दी गई जानकारी

Thu, 25 Dec 2025 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को पुलिस टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा की जानकारी दी। महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने के लिए सभी थानों ने ग्राम चौपाल का आयोजन किया। महिला बीट अधिकारियों ने महिलाओं व बालिकाओं को उनके सुरक्षा के लिये जागरुक किया।
विज्ञापन




जिले के सभी थाना की एंटी रोमियो टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की। प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के उमिले, इनायतपुर, ककरहा, पचपेड़वा, महिला थाना ने मेंहदावल बाईपास, समय माता मंदिर, दुधारा के गौहनिया, परसा झखरिया व दुल्हीपार, धनघटा थाना के राजकीय प्रशिक्षण संस्थान मझौरा, महुली के सोहरा इंटर कॉलेज पन्नालाल खान महुली, मेंहदावल के जगतगुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज सोनबरसा, बीमापार, बर्तनहिया, बखिरा के नंदौर, बेलहरकला के सांथा व गनवरिया और धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के अतरी नानकार, कसया व केचुंआखोर गांव में महिलाओं, बालिकाओं व स्कूली छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से कहा कि वह निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें