फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आपराधिक घटनाओं पर पुलिस की मदद लें महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को सभी थानों की पुलिस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और गांवों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने महिलाओं से संवाद कर उन्हें महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल के उपयोग के बारे में जागरूक किया। साथ ही महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम और आत्मरक्षा के उपायों की भी जानकारी दी गई। अभियान के तहत कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने नवीन मंडी, सरैया बाईपास और गोला बाजार, महिला थाना पुलिस ने मेंहदावल बाईपास, महुली पुलिस ने ग्राम किशुनपुर, मेंहदावल पुलिस ने नायक टोला व नगर पंचायत तिराहा और धर्मसिंहवा पुलिस ने हरैया, मुसहरा और सिंगहा गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान महिलाओं और छात्राओं को पंफलेट वितरित कर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। महिला बीट अधिकारियों और मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर महिलाओं की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण का भरोसा दिलाया। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से निर्भीक होकर अपनी बात रखने, किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें