फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चोरी दोस्त ने की, सजा मैं भुगत रहा हूं, छुड़ा दीजिए...

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला कारागार में शुक्रवार को आयोजित बंदी समस्या समाधान दिवस के दौरान एक बंदी ने कहा कि साहब मैंने तो सिर्फ दोस्त को अपनी मोटरसाइकिल दी थी, चोरी उसने की, लेकिन सजा मैं भुगत रहा हूं, मुझे छुड़ा दीजिए।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं न्यायिक अधिकारी सुनील कुमार सिंह की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में बंदियों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव एवं डिप्टी डिफेंस काउंसिल संजीव कुमार पांडेय भी मौजूद रहे।
बेलहर कला क्षेत्र के लोहरसन गांव निवासी अहमद अली ने बताया कि उसके एक मित्र ने उससे मोटरसाइकिल मांगी थी, जिसे उसने विश्वास के आधार पर दे दिया। आरोप है कि मित्र चोरी की घटना में पकड़ा गया और वाहन उसके नाम होने के कारण वह भी मामले में फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें