फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: उत्पीड़न का विरोध करें महिलाएं, पुलिस की लें सहायता

Mon, 29 Jun 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत रविवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बहू-बेटी सम्मेलन एवं महिला सशक्तीकरण चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों, सरकारी योजनाओं तथा हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
सभी थाने की एंटी रोमियो टीमों ने गांव-गांव पहुंचकर जागरूकता अभियान चलाया। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के रौरापार, उसका कला और तितौवा, दुधारा के पिपरा गोविंद, दरियाबाद और मझारी, महुली के कोहरगड्डी, बखिरा के खुसरुखुर्द और नरायनपुर, मेहंदावल के अहिरौली, बेलहरकला के मइला तथा धर्मसिंहवा क्षेत्र के सेवाइचपार, भुलकी और पुनया गांवों में चौपाल लगाई गई।
विज्ञापन

सम्मेलन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम और अन्य महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को वूमेन पावर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एंबुलेंस-108, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा साइबर हेल्पलाइन-1930 के बारे में भी बताया गया।
कार्यक्रम के दौरान गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और आत्मरक्षा जैसे विषयों पर संवाद किया गया। महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को अन्याय के खिलाफ निडर होकर आवाज उठाने और जरूरत पड़ने पर पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

सम्मेलन में शामिल महिलाओं ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से घरेलू समस्याओं और पति-पत्नी के विवादों पर खुलकर चर्चा करने का अवसर मिलता है। उन्होंने बताया कि पुलिस के प्रति उनका विश्वास बढ़ा है और ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित होने चाहिए, ताकि महिलाओं का मनोबल बढ़े और वे स्वयं को अधिक सुरक्षित महसूस कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें