फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सैनिक सम्मेलन में अपराध नियंत्रण पर जोर, 21 पुलिसकर्मी सम्मानित

Mon, 29 Jun 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शनिवार की रात रिजर्व पुलिस लाइंस सभागार में सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की। इस दौरान जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को कॉप ऑफ द मंथ के रूप में प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
सैनिक सम्मेलन के दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन के साथ संवेदनशील और शालीन व्यवहार पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा सभी पुलिसकर्मी पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
विज्ञापन

मासिक अपराध गोष्ठी में हत्या, लूट, डकैती, चोरी, वाहन चोरी, महिला एवं बाल अपराध, साइबर अपराध सहित अन्य संगीन मामलों की समीक्षा की गई। एसपी ने अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए उनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण, वारंटियों की गिरफ्तारी और कुर्की जैसी वैधानिक कार्रवाई में तेजी लाने पर जोर दिया।
ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत हत्या, दुष्कर्म, पॉक्सो और लूट जैसे गंभीर मामलों में प्रभावी पैरवी कर अधिक से अधिक दोष सिद्धि सुनिश्चित करने के लिए अभियोजन अधिकारियों और विवेचकों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में साइबर अपराधों की रोकथाम, मिशन शक्ति अभियान, महिला सुरक्षा, जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा आगामी त्योहारों को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए। सोशल मीडिया पर भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्टों की निगरानी कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने को कहा गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 पुलिसकर्मियों को कॉप ऑफ द मंथ के रूप में सम्मानित किया गया। एसपी ने कहा कि सम्मानित पुलिसकर्मियों का कार्य अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायी है। सम्मेलन में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें