फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: रेलवे स्टेशन पर जंजीर से बंधी मिली महिला, भाई ने बताया मानसिक रोगी

Fri, 19 Jul 2019 04:15 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीरनगर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन - फोटो : Social Media (File Photo)
विज्ञापन

खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के टिकट घर के पास गुरुवार को 40 वर्षीय एक महिला के पैर जंजीर से बंधे मिले। पुलिस ने उसे थाने ले जाकर जंजीर कटवाई। फिर उसे भोजन कराया। उसे नारी निकेतन गोरखपुर भेजा जाएगा।

विज्ञापन


पूछताछ में महिला ने अपना नाम संजना, माता का दुर्गा देवी और पिता का ओम प्रकाश सिंह लिखकर कागज पर दिया। वह कभी खुद को देवरिया तो कभी कुशीनगर का बता रही थी। बाद में उसने कागज पर लिखकर पता कुबेरस्थान बेलवनियां बताया। वहां से भी इसकी पुष्टि भी हो गई।

एसओ डॉ. शालिनी सिंह ने बताया कि महिला के भाई राजन सिंह के अनुसार वह मानसिक रोगी है। परिवार के लोग तीन दिन पूर्व उसे उपचार के लिए थावे (बिहार) ले गए थे। वहां से वह लापता हो गई थी। महिला शादीशुदा है और वह मायके में रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें