संतकबीरनगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत प्रथम दिन शनिवार को एचआरपीजी कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें चतुर्थ श्रेणी की महिलाओं को सम्मानित किया गया।
प्राचार्य प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि महिलाएं शक्ति स्वरूपा हैं। घर तथा बाहर दोनों स्थान पर अपने उत्तरदायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर रही हैं। ऐसे समय में समाज की भी यह जिम्मेदारी बनती है कि उनके लिए एक दिन निर्धारित किया जाए। कार्यक्रम का संचालन महिला विकास प्रकोष्ठ की कोऑर्डिनेटर भूगोल विभाग की डॉक्टर नेहा सिंह ने किया। स्वागत वाणिज्य विभाग की डाॅ. माला सिंह द्वारा किया गया।
मुख्य वक्ता समाजशास्त्र विभाग के डॉक्टर विजय मिश्रा द्वारा एक कहानी के माध्यम से जीवन में महिलाओं के महत्व को बताया। इस मौके पर दीपशी सिंह, डॉ. राजकुमारी ओझा, डॉ. आशा मिश्रा, डॉ. कंचन लता, डॉ. अंजनी मिश्रा, डॉ. शिल्पी सिंह, डॉ. दर्शना शाही, शोऐबा खातून, प्रेमलता पांडेय, चांदनी दीक्षित आदि मौजूद रहे। महिला शिक्षकों एवं महिला कर्मचारियों ने पौध रोपण भी किया।