फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: युवती को बहलाफुसला कर ले गया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को गांव का एक युवक बहला फुसलाकर ले गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। एसओ अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह मार्च की सुबह 4:30 बजे उनकी 18 वर्षीय बेटी शौच के लिए खेत की तरफ गई थी। ज्यादा समय बीतने के बाद वह नहीं आई। तो उसकी तलाश की, उसका पता नहीं चला। बाद में जानकारी हुई कि गांव का ही युवक प्रवीन उनकी लड़की को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर ले गया है। एसओ अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें