फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो बाइक की टक्कर में महिला घायल

Mon, 26 May 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के बालमपुर चौराहा पर सोमवार को दो बाइक की टक्कर में एक महिला घायल हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब 9:30 बजे ग्राम बालमपुर चौराहे पर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार महिला मोहरावती देवी पत्नी गुलबास निवासी ग्राम बिशुनपुर थाना धनघटा गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको इलाज के लिए सीएचसी मलौली अस्पताल भेजा गया। सीएचसी मलौली अस्पताल पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखकर उसको संयुक्त जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें